CHHATTISGARH

CG – आपत्तिजनक हालत में युवक के साथ पकड़ाई एक बच्चे की मां, फिर जो हुआ…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक बच्चे की मां को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा। किसी ने इस स्थिति का वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल भी कर दिया है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई है।

महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि पति मजदूरी के लिए बाहर जाता है। कभी-कभी बच्चे को भी साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है, महिला की हरकतों से बस्ती का माहौल लगातार खराब हो रहा है और उसके इस तरह के व्यवहार से उसका पति भी परेशान रहता है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है, मामले में बस्ती वालों के बयान दर्ज किया गया है।

बाइक सवार युवक महिला के घर पहुंचा। युवक जब महिला के साथ भीतर चला गया तब मोहल्ले का एक व्यक्ति मोबाइल के साथ पहुंचा,इस दौरान युवक और महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उसने चुपके से वीडियो बना लिया और उसके बाद मोहल्ले में शोर मचाकर घर के भीतर जो कुछ चल रहा है, उसका खुलासा कर दिया। मोहल्लेवाले महिला के घर की ओर शाेर मचाते बढ़ रहे थे, इसी बीच युवक मोटर साइकिल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हंगामा के बीच जिसने इस अंतरंग पल का वीडियो बनाया था, उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। मोहल्लेवासियों ने फरार युवक, महिला दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।