CHHATTISGARHNaxalismPolishतेलंगानानक्सली बन्दप्रेस विज्ञप्ति

3 महीने में मारे गए 50 नक्सली, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नक्सली प्रवक्ता ने दी जानकारी, विरोध में 15 अप्रैल को बंद का किया आह्वान।

  संवाद एक्सप्रेस बस्तर। नक्सलियों के विरुद्ध समस्त राज्यो में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जंगलों में  गश्त के दौरान सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जनवरी माह से अब तक  50 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। यह जानकारी नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। जिसके विरोध में 15 अप्रैल को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओड़िसा व महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। बीते 15 दिनों के अंदर ही 22 साथियों की हत्या करने का आरोप नक्सलियों ने लगाया है। नक्सलियों की मध्य रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता प्रताप के द्वारा जारी प्रेस नोट उक्त बातों का उल्लेख किया गया है।