BASTARCHHATTISGARHNaxal

बस्तर : संघर्ष विराम को लेकर माओवादियों का ऑडियो संदेश जारी। सुनिए ऑडियो…..

ऑडियो में कहा – बदले हालात में हथियार छोड़ने का फैसला, केंद्र से बातचीत को तैयार

 

जगदलपुर। बस्तर में सक्रिय माओवादी संगठन ने पहली बार संघर्ष विराम को लेकर ऑडियो संदेश जारी किया है। अब तक प्रेस विज्ञप्तियों के ज़रिए अपनी बात रखने वाले नक्सलियों ने इस बार ऑडियो संदेश के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने जारी प्रेस ऑडियो में कहा है कि संगठन ने बदले हुए हालातों को देखते हुए हथियार छोड़ने का फैसला लिया है। अभय के मुताबिक, माओवादी नेतृत्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए तैयार है।

ऑडियो संदेश में यह भी कहा गया है कि शांति बहाली और संघर्ष विराम के लिए संगठन के भीतर आम सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही माओवादी संगठन ने मांग की है कि केंद्र सरकार औपचारिक रूप से एक महीने का संघर्ष विराम घोषित करे, ताकि बातचीत का माहौल बन सके। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि माओवादियों के इस संदेश पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह पहल आगे बढ़ती है तो यह बस्तर समेत पूरे दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है।