BASTARCHHATTISGARHKondagaon
मीरा ट्रैवल्स की कोंडागांव से जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू।

23 सितंबर से मिलेगी सुविधा, स्लीपर कोच और वाई-फाई से लैश।
सुरेश सोनी कोंडागांव। बस्तर वासियों और पर्यटको के लिए बड़ी सौगात मिली है। 23 सितंबर से कोंडागांव से जोधपुर के लिए बस सेवा प्रारंभ हो रही है। यह बस चार राज्यों से होकर गुजरेगी और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी। बस स्लीपर कोच होगी, जिसमें वाई-फाई, वॉशरूम और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके शुरू होने से नागपुर, भोपाल, उज्जैन और जोधपुर के लिए सफर काफी आसान हो जाएगा।यह बस सेवा केवल स्थानीय यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि बस्तर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। निर्धारित समय के अनुसार, यह बस प्रति शुक्रवार शाम 5:00 बजे कोंडागांव से रवाना होगी, वहीं जोधपुर से हर मंगलवार को कोंडागांव के लिए लौटेगी। लंबी दूरी के सफर में यह नई बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प मुहैया कराएगी।