दंतेवाड़ा में भाजपा एसटी मोर्चा ने पदयात्रियों हेतु लगाया सेवा चौपाल, निशुल्क जलपान, फल किया जा रहा है वितरित।

दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बस्तर की आराध्य माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा आ रहे पदयात्रियों की सेवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आगे आया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दंतेवाड़ा भाजपा कार्यालय के बाहर विशेष चौपाल लगाकर पदयात्रियों को निशुल्क भोजन, पेयजल, चाय, बिस्किट और फल वितरित किए गए। अनुसूचित जाति मोर्चा दंतेवाड़ा के अध्यक्ष एवं पार्षद धनसिंग नाग ने बताया कि यह सेवा कार्य विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के निर्देश पर किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, राजेश बोरबन, कमल ठाकुर, परमेन्द्र यादव, आनन्त कश्यप, तुलसीराम नाग, सुरेंद्र नाग, दिनुराम नाग, राजेश बघेल, दलीराम नाग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बचेली मंडल से नरेश चौहान, वेणु प्रसाद, अरेन्द्र सहदेव, सोना, दिनेश, अनिल खुरा, विजय पुनेम, अमित मौर्या, अरुण नाग, प्रफुल अटामी, सुमित मौरिया, रविशंकर अटामी व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया।