DantewadaNavratri

आंवराभाटा नवदुर्गा उत्सव समिति 25 वर्षों से माता दुर्गा स्थापना और लंगर सेवा की परंपरा जारी।

 

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में दुर्गामंच में नवदुर्गा उत्सव समिति आंवराभाटा बीते 25 वर्षों से माता दुर्गा की स्थापना एवं लंगर सेवा की परंपरा को जीवंत बनाए हुए है। सन 2000 में पहली बार माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जबकि वर्ष 2001 से श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा का शुभारंभ हुआ। समिति के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने इस धार्मिक और सामाजिक परंपरा की नींव रखी थी। उनके मार्गदर्शन और नगरवासियों के सहयोग से शुरू हुई यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। वर्तमान में समिति के पदाधिकारी और सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हर वर्ष बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंचते हैं।

इन श्रद्धालुओं के लिए नवदुर्गा उत्सव समिति, नगरवासियों और भक्तों के सहयोग से लंगर सेवा का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माता के दर्शन और लंगर प्रसाद का लाभ लेने की अपील की है। समिति का मानना है कि यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में आपसी सहयोग और एकता का भी उदाहरण है।