BASTARCHHATTISGARHGST

जीएसटी 2 सुधार से हर वर्ग को मिला लाभ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी खुशहाली : केदार कश्यप

 

सुरेश सोनी नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की प्राथमिकताओं के बीच प्रदेश में विकास और खुशहाली की नई राह खुली है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि जीएसटी-2 सुधार एक क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है, जिसने आम नागरिकों के जीवन को सहज और बेहतर बनाया है। कश्यप ने बताया कि इस सुधार से कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता आई है। छोटे व्यापारी और उद्योगपति अपने कारोबार को मजबूती से आगे बढ़ा पा रहे हैं। वहीं, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी किताबें और स्टेशनरी सस्ती होने से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि घरेलू जरूरतों की लागत घटने से हर परिवार को राहत मिली है और यह सुधार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता सतत विकास है, जिसके तहत गरीब, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सभी को समान रूप से लाभ पहुंच रहा है। मंत्री ने अपील की कि प्रदेशवासी सरकार की पहलों का समर्थन करें और आर्थिक जागरूकता बढ़ाकर विकास की इस रफ्तार में भागीदार बनें। “GST-2 सुधार केवल कर प्रणाली का बदलाव नहीं, बल्कि हर परिवार की खुशहाली का आधार है।”