BASTARCHHATTISGARHNaxalPolish

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर।

कांकेर। कांकेर, धमतरी और ओडिशा बॉर्डर इलाके में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग की तो मौके से 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। घटना की पुष्टि एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।