BhaktiNavratri

नवरात्रि की छष्टि तिथि पर नकुलनार में माता रानी का जगराता, भक्ति गीतों पर थिरके भक्त।

 

दंतेवाड़ा। नवरात्रि की छष्टि तिथि पर ग्राम नकुलनार में माता रानी के जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जमकर भाग लिया। जगदलपुर म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों की धुन पर भक्तजन देर रात तक थिरकते और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। माता दुर्गा की प्रतिमा के सामने पूरे ग्राम में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

बताया गया कि नकुलनार ग्राम में प्रतिवर्ष नवरात्रि पर जगराता आयोजित किया जाता है। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना होती है और ग्रामवासी सामूहिक रूप से आयोजन में शामिल होकर आस्था का परिचय देते हैं। जगराते में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन गांव की एकता और भक्ति भाव का प्रतीक है।