BASTARCHHATTISGARHNarayanpur
अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, नक्सली डंप बरामद।

सुरेश सोनी नारायणपुर। अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है। बरामद सामान में नक्सलियों की दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वर्दी, बेल्ट, बैग, बैटरी, वायर समेत विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री शामिल है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से यह साफ होता है कि इस क्षेत्र में पहले नक्सलियों की मौजूदगी रही होगी, जो अपना सामान छोड़कर भाग निकले। लगातार हो रही सर्चिंग कार्रवाई से नक्सलियों की कमर टूट रही है, और जंगलों में उनकी गतिविधियां उजागर हो रही हैं। सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।