BASTARDantewada

सीआरपीएफ 111 बटालियन द्वारा मां दंतेश्वरी की डोली का किया स्वागत, श्रद्धालुओं को कराया जलपान।

 

दंतेवाड़ा। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा हेतु मां दंतेश्वरी की डोली जगदलपुर रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ 111 बटालियन की ओर से प्रसाद स्वरूप चाय और खीर की व्यवस्था की गई, जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। डोली यात्रा में शामिल लोगों ने सीआरपीएफ द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली।

मां दंतेश्वरी की डोली यात्रा के दौरान वाहिनी द्वारा इस तरह की व्यवस्थाएं न केवल श्रद्धालुओं के प्रति सेवा भावना को प्रकट करती हैं बल्कि बस्तर दशहरा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व को और भी भव्य बनाती हैं।