बीजापुर में सीआरपीएफ भर्ती के दौरान जवान ने युवक को मारी लात, वीडियो वायरल। देखिए वीडियो….

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एजुकेशन सिटी में चल रही सीआरपीएफ भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक विवादास्पद घटना सामने आई है। भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट के समय एक युवक को लात मारते हुए एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक स्थानीय आदिवासी बताया जा रहा है, जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचा था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और जवान के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लात मारने वाला व्यक्ति सीआरपीएफ का जवान है या किसी अन्य सुरक्षा बल का, लेकिन वीडियो में भर्ती स्थल और उम्मीदवारों की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय युवाओं ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। इस घटना ने भर्ती की पारदर्शिता और शालीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और यदि किसी भी सुरक्षा बल के कर्मी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर सीआरपीएफ की छवि पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि सच्चाई जल्द सामने लाई जा सके।