BASTARCHHATTISGARHNaxalPolish

बड़ी कामयाबी, 26 बड़ी नक्सल हमलों को अंजाम देने वाला माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा ढेर, 

हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई, कुल 6 शव बरामद।

जगदलपुर। आंध्र प्रदेश से नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात और 1 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को ग्रे हाउंड दल ने मारेदुमिल्ली (जिला–अल्लूरी सीताराम राजू) के जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन में मार गिराया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इस ऑपरेशन को पिछले कई वर्षों में नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी का बयान

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि—

“पड़ोसी राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। मुठभेड़ की विस्तृत आधिकारिक पुष्टि और विवरण की प्रतीक्षा है।”

कौन था हिडमा?

जन्म: 1981, पुवर्ती गांव, जिला सुकमा

इनाम: 1 करोड़ रुपये

पद: CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का युवा सदस्य

जुड़ाव: 17 साल की उम्र में संगठन से जुड़ा

कमांड: PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख

छत्तीसगढ़-बस्तर में सबसे खतरनाक और रणनीतिक माओवादी चेहरा

 

इन बड़े हमलों का मास्टरमाइंड

2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद

2013 झीरम घाटी नरसंहार: कांग्रेस नेताओं पर हमला, 27 की मौत

2021 सुकमा–बीजापुर हमला: 22 जवान शहीद

कुल मिलाकर हिडमा 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मुख्य साजिशकर्ता था

ऑपरेशन ग्रे हाउंड दल द्वारा सुबह 6 से 7 बजे के बीच चलाया गया।

मुठभेड़ में हिडमा समेत 6 नक्सली ढेर।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिडमा की दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मुठभेड़ में मारी गई ईलाके में तलाशी अभियान जारी

DGP हरीश कुमार गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा

“ASR जिले के मारेदुमिल्ली जंगलों में ऑपरेशन चलाया गया। इसमें एक शीर्ष माओवादी नेता सहित छह नक्सली मारे गए हैं।”

छत्तीसगढ़ में भी मुठभेड़ जारी

इसी बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला, एर्राबोर थाना क्षेत्र में भी सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है।सुबह से चल रही इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

नक्सलियों को बड़ा झटका

हिडमा की मौत को सुरक्षा एजेंसियों ने ऐतिहासिक सफलता बताया है। बस्तर में वर्षों तक दहशत का चेहरा रहे हिडमा के मारे जाने से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।