CRPFDantewada

सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर 231 वाहिनी का रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

 

दंतेवाड़ा।  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला में सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर 231वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय जावंगा, गीदम  में 10 मार्च को रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान 231वीं और 165वीं बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दंतेवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी ने किया।

रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने 75 रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। वहीं स्वास्थ्य शिविर में जावंगा और पनेड़ा गांव के 95 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर डीआईजी राकेश चौधरी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।” उन्होंने समाज सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने के लिए जवानों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उप कमांडेंट प्रताप कुमार बेहेरा, कमांडेंट गोपाल यादव, द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार मलिक, विवेकानंद सिंह, डॉ. रवि प्रकाश सोनकर, डॉ. आशीष शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी एवं जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम की सराहना करते हुए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।