BASTARCHHATTISGARHCRPFDantewada

सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री व निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

 

दंतेवाड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111वीं बटालियन द्वारा 11 मार्च 2026 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। यह कार्यक्रम 111वीं बटालियन के ई/111 कंपनी, पालनार के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें पालनार, फुलपाड़, बड़े बिड़मा, कोरिरास, बोडेपारा, पांडूपारा, पटेलपारा, मुसलटोंडा, जोनापारा, मिडियापारा, डोमरपारा और लेखमपारा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन 111वीं बटालियन के कमांडेंट  गोपाल यादव के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी  विवेक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान पुरुष, महिलाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। साथ ही लगाए गए चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विश्वास बढ़ाना तथा क्षेत्र के विकास में जनभागीदारी को मजबूत करना है।