कमारगुड़ा में सीआरपीएफ 231 बटालियन का सिविक एक्शन शिविर, ग्रामीणों का जीता दिल।

सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास और जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 231 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 27 मार्च 2026 को ग्राम कुमारगुड़ा और 28 मार्च 2026 को कोंडासांवली कैम्प में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार मलिक ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और राष्ट्र की एकता व अखंडता में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की कई आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इनमें साड़ी, लुंगी, गमछा, चप्पल, कंबल, स्कूल बैग, ड्रेस, नोटबुक, पेंसिल बॉक्स, पानी की टंकी, सोलर लैंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, बर्तन, साइकिल और खेल सामग्री शामिल रहे।
इसके साथ ही एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रवि प्रकाश सोनकर ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और परामर्श दिया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी, स्थानीय पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विश्वास बहाली और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।