National

‘रावण’ नाम पर भीम आर्मी चीफ बोले

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। उसी सीट पर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के ताल ठोकने से चुनाव रोमांचक हो गया है। रविवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर पहुंचे और एनबीटी ऑनलाइन से बात की। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने ‘रावण’ नाम पर कहा कि पिता ने उनका नाम चंद्रशेखर आजाद और भाई का नाम भगत सिंह रखा था। लेकिन योगी सरकार ने झूठे मुकदमे में फंसाकर अपराधी बना दिया। उन्होंने कहा कि नाम से कुछ नहीं होता, ये जरूरी नहीं जिसका नाम योगी हो, उसकी प्रवृति साधु-संत वाली ही होती है। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे नामों की प्रवृति उसके ठीक उलट क्रूर होती है। ठीक उसी तरह मेरे नाम और मेरे काम भी दोनों अलग हैं। इसलिए नाम से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे ही तमाम चुनावी सवालों का चंद्रशेखर आजाद ने बेबकी से जवाब दिया।