National

आजमगढ़ में अखिलेश पर बरसीं मायावती

सातवें चरण चुनाव के मतदान के लिए मंडलीय जनसभा करने आज़मगढ़ पहुंची, बसपा सुप्रीमो मायावती ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव पर खास तौर पर निशाना साधा. कहा कि अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में बीएसपी के गठबंधन के बल पर यहां से सांसद बन गए थे लेकिन इसके बाद नजर नहीं आए. अब चुनाव के दौरान भी वह आजमगढ़ मंडल की बजाय वाराणसी मंडल में भटक रहे हैं. आजमगढ़ से चुनाव ना लड़कर वह करहल में चुनाव लड़ने चले गए और वहां भी अपने पिता को लेकर चुनाव प्रचार करते रहे.