National

किस बात का कर्ज ले रही है आपकी सरकार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, बेमेतरा पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बघेल सरकार और कांग्रेस पर पार्टी पर जमकर निशाना साधा. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पर कर्ज बढ़ता जा रहा है लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि यह कर्ज किस वजह से बढ़ रहा है. इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया.