Education

डीएवी हितावर में विश्वकर्मा जयंती पर हवन का किया गया आयोजन

दन्तेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल हितावर के विद्यालय परिसर में विश्वकर्मा जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था प्राचार्य श्री बी.के. शर्मा, शिक्षक गण छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक गण उपस्थित हुए।

प्राचार्य महोदय के द्वारा हवन के महत्व व तन मन की शुद्धि करण के साथ जीवन में यज्ञ की उपयोगिता के विषय में प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के अंत में स्कूली बस, शिक्षकों की मोटरसाइकिलों की पूजा अर्चना कर पर्व धूमधाम से मनाया गया तत्पश्चात प्रसाद व मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ l