
जन शिक्षण संस्थान के द्वारा किया गया आयोजित।
दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में चितालंका स्थित जन शिक्षण संस्थान के द्वारा आज दंतेवाड़ा लाइब्रेरी में भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन संस्था द्वारा प्रशिक्षित युवक व युवतियों हेतु दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के द्वारा अनुभवी युवक व युवतियों को उनका अनुभव प्रमाण पत्र बांटा गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित हुए महिलाएं व पुरुष उपस्थित हुए। वही पिछले सत्र 2021-22 में भी संस्था के द्वारा 880 लोगों को प्रशिक्षित किया गया था। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती मां की छायाचित्र पर मुख्य अतिथियो के द्वारा पुष्प चढ़ाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदोपरांत समस्त प्रशिक्षित युवक व युवतियों को उनके अनुभव प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रशिक्षित युवकों व युवतियों ने खुशी जाहिर की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि संस्था के द्वारा प्रशिक्षित होकर हम लोग आत्मनिर्भर बन रहे है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, सुनील, कामनी पटनायक इंचार्ज डायरेक्टर, जानकी यादव समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।