Politics

भाजपा ने सेवा पखवाड़े का के तहत लगाया स्वास्थ्य शिविर।

दंतेवाड़ा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अंजय शुक्ला जी के निर्देशानुसार बस्तर संभाग प्रभारी श्रीमती सुमन प्रभा यादव एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री सत्यनारायण महापात्र के सहमति जिला संयोजक दन्तेवाड़ा श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंडल संयोजक श्रीमती लता मरकाम, श्रीमती शालिनी कर्मा के सहयोग से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।  जिसमे बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ कार्यक्रम की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें मेडिकल टीम के द्वारा BP शुगर जैसे अन्य बीमारियों का जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया गया।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिलाध्यक्ष श्री कि चेतराम अटामी, श्रीमती सुमन प्रभा यादव,श्री नंदलाल मुड़ामी, महामंत्री श्रीमती कमला विनय नाग,संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती, दुर्गा सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष  सुनीता भास्कर, मालती मुड़ामी ,  शशिप्रभा यादव, दीपक वाजपेई, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  कुणाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्यश्री रामू नेताम, सुमन ठाकुर, महामंत्री महिला मोर्चा  पायल गुप्ता,  विमला नाग, जलंधर नाग, मंयक यादव, सरस्वती डेहरिया, सहित भाजपा जिला/ मण्डल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।