CHHATTISGARHNarayanpur

सुशासन तिहार:- अबुझमाड़ के दोड़गे में आधार कार्ड, राशनकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के साथ समस्याओं का हुआ निराकरण।

 

शिविर में गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित।

 

सुरेश सोनी नारायणपुर ।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के प्रति नारायणपुर जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुशासन तिहार 2026 अतर्गत ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आदनार के आश्रित ग्राम दोड़गे में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम आदनार एवं गोमे के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है।

एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते कहा कि विभागीय अधिकारी शिविर स्थल में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में स्वास्थ्य जांच कर ग्रामीणों को शिविर स्थल पर दवाईयां वितरण करें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित हितग्राही माताओं एवं बच्चों का सर्वागीण विकास के लिए संचालित की जा रही योजनाओं का जानकारी देते हुए बच्चों को अन्नप्राशन एवं माता को गोदभराई उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराया गया। उन्होंने शिविर में लगाई गई विभागीय स्टालों का अवलोकन करते हुए प्राप्त आवेदनों का जानकारी भी लिया। उन्होंने शिविर में शिक्षा, स्वास्थय, खाद्य विभाग, पशुधन विकास, पशुधन आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय उर्जा, उद्यानिकी और कृषि, श्रम विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

10 जून तक चलने वाला यह अभियान जिला प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रयास है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी ही नहीं जाएंगी, बल्कि मौके पर ही समाधान देने की व्यवस्था भी की गई है। समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार हो रही है और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है, इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों के साथ-साथ मनरेगा की लंबित मजदूरी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पेंशन, श्रम कार्ड, जैसी विभिन्न विभागों के योजनाओं से लाभ लेने विशेष रूप से शामिल किया गया है। इन शिविरों में केवल आवेदन स्वीकार करने तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा और प्रत्येक आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया गया है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

शिविर में 200 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 20 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया और 35 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण किया गया तथा 17 लोगों का बैंक खाता खोलने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। शिविर में 02 स्व सहायत समूह का गठन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी शुगर जांच और आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता विद्युत कुमारलाल उईके सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।