Politics
मुख्यमंत्री की आज बालोद में होगी भेंट मुलाकात सभा।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज बालोद दौरा। दल्लीराजहरा में सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक। विकास कार्यो की रखेंगे आधारशिला। दोपहर 12 बजे गरूर में आयोजित होगा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम। आम जनता से चर्चा करेंगे। जगन्नाथपुर में भी आयोजित होगा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम। झलमला में गंगा मैया मंदिर का करेंगे दर्शन। बालोद में रोड शो कर जनता का करेंगे अभिवादन। विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भी करेंगे चर्चा।