बस्तर सांसद दीपक बैज ने किरन्दुल परियोजना अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

एनएमडीसी परियोजना अस्पताल पहुँच कर जाना मरीज़ों का हाल चाल ।
दन्तेवाड़ा। एक दिवसीय किरन्दुल दौरे पर पहुँचे बस्तर सांसद दीपक बैज ने सुबह एनएमडीसी प्रबंधन के परियोजना अस्पताल में औचक निरक्षण किया। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरीज़ों का हाल चाल जाना और इलाज संबंधित जानकारियाँ एवं तैयारियों का जायज़ा लिया । सांसद बैज के पूर्व दौरे पर एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना अधिकारी के साथ बैठक में सांसद ने स्थानीय निवासियों के मुफ्त इलाज देने की बात कही थी। जिस पर पूर्ण रूप से अमल नही किये जाने की शिकायतें आ रही थी । इस बात से नाराज़ बैज जी अस्पताल प्रबंधन को हिदायत की तुरन्त इस माँग को लागू किया जाए ।

सांसद बैज मरीज़ों से मिलते हुए उनका हाल चाल पूछा, जिनमे मरीज़ों के खान पान की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना एवं तुरंत निराकरण करने को कहा । अस्पताल पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा मुख्य रूप से मांग रखा गया कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह से उन्हें खून की व्यवस्था करने में दिक्कत आती है। ब्लड प्लाज्मा मशीन न होने की वजह से रिफर होकर जगदलपुर या रायपुर जाना पड़ता है । इस मांग को सुनते हुए सांसद ने तुरंत इस पर एक ब्लड बैंक, ब्लड प्लाज्मा मशीन एवं सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का आस्वासन दिया ।