
सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
सुकमा। प्रदेश में चलाये जा रहे हैं नक्सल उन्मूलन अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है सुकमा जिले में एक पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। केरलापाल एरिया कमाण्ड इन चीफ माड़वी मोहन को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार माड़वी मोहन बटालियन कमांडर हिडमा के गांव पुवर्ती का निवासी है। तीस से अधिक गंभीर घटनाओ में शामिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मोहन पर 05 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया हैं । माड़वी मोहन नक्सल संगठन में लगातार 13 वर्षो से सक्रिय रहा था । पोलमपल्ली थानाक्षेत्र के ग्राम उपमपल्ली व गोंदपल्ली के पास से जवानों ने गिरफ्तार किया है।

सीआरपीएफ की 74 वाहिनी, डीआरजी एवं जिला बल ने संयुक्त कार्यवाही की है।
गिरफ्तार माओवादी ने किया कई बड़े खुलासे किये है। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण लगातार बड़े नक्सलियों के समर्पण एवं गिरफ्तारी के साथ मुठभेड़ में मारे जाने से नक्सल संगठन लगातार कमजोर हो रहा है। और संगठन का दायरा धीरे धीरे सिमटता जा रहा है।