धुरवा समाज के प्रतिनिधियो का दल कलेक्ट्रेड पहुंच सौपा ज्ञापन।

दंतेवाड़ा। धुरवा समाज के जिला पदाधिकारियों एवं जिले के तीस पंचायतों के युवाओं का दल रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा। एनएमडीसी का जिले के लोगो के लिए भेदभावपूर्ण रवैया, रोजगार एवं अन्य विषयों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। धुरवा समाज के जिला अध्यक्ष जयराम कश्यप ने बताया कि जिले के युवाओं को जो अधिकार एवं रोजगार एनएमडीसी से मिलने चाहिए वो आज तक नही दिए है। ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर भी कंपनी पल्ला झाड़ती रही है। जिले के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुख एवं युवाओ के साथ एनएमडीसी के अधिकारी लगातार सौतेला व्यवहार करते है। जयराम कश्यप ने कहा कि जिले के युवाओं के हक की लड़ाई आने वाले समय पर सड़को पर लड़ी जाएगी। एनएमडीसी ने अगर अपने काम करने के तरीके में बदलाव नही किया तो युवाओ को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा। इस दौरान तीस पंचायत के युवा मौजूद थे।