PoliticsState

पेसा कानून एवं वनाधिकार मान्यता कानून पर हुई परिचर्चा।

 सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया आयोजित।

दन्तेवाड़ा।  दंतेवाड़ा जिले के जावंगा स्थित ऑडोटोरियम में पेसा कानून 1996 एवं वनाधिकार मान्यता कानून पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई के द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित की गई। उपस्थित अतिथियों का तिलक एवं पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पेसा कानून ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्य श्री अश्विनी  कांगे के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, सरपंच ,सचिव एवं ग्रामीण जन को पेसा कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। दन्तेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने अधिकारों के बारे में जानना जरूरी है। कानून सबकी सुरक्षा के लिए होता है। न कि इसका दुरुपयोग किया जाए। कलेक्टर ने उपस्थित लोगो शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश ठाकुर ,सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सुरेश कर्मा, एवं महासचिव धीरज राणा समेत सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित है।