Naxalism

एक लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्म समर्पण।

दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के द्वारा नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान पिछले दो साल से चला रही है। जिसके तहत माओवादी आत्मसमर्पण कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे है। पुलिस के इस अभियान  से प्रभावित होकर लगातार सक्रिय नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है। बीते दो सालों में 138 ईनामी सहित 557 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। मंगलवार को भी एक लाख का इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर दिया है। डीआईजी पुलिस कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष सरेंडर किया है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय जनताना सरकार अध्यक्ष मुन्ना उर्फ कामा कड़ती घोषित कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। इस पर बैनर पोस्टर लगाने, सड़क काटने, फायरिग करने, हत्या जैसे अपराध में शामिल था। जिले के फ़रसपाल थाना में इसके ऊपर कई अपराध दर्ज थे।