Naxalism

सुकमा में सात नक्सलियों ने नक्सलपन्थ से की तौबा।

पूना नर्कोम अभियान के तहत किया आत्म समर्पण।

सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार द्वारा नक्सलगढ़ में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सात माओवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। भेज्जी क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों आत्म समर्पण किया है। सुकमा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह-नई शुरुआत) के तहत किया समर्पण। नक्सली एर्राबोर एरिया में थे सक्रिय। जनमिलिशिया सदस्य मड़कम मासा, माड़वी हिरमा, मड़कम भीमा, मड़कम बंडी, मड़कम नन्दा, सोढ़ी जोगा, एवं लछिन्दर ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस आत्म समर्पण में सीआरपीएफ 219 बटालियन के लगातार प्रोत्साहन नीति के चलते नक्सलियों ने मन बदल का हिंसा का मार्ग छोड़ा है। उल्लेखनीय है कि बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा कुशल के कुशल मार्गदर्शन में पूना नर्कोम अभियान का संचालन लगातार किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर नक्सल संगठन में सक्रिय माओवादी पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौट रहे है। और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ ले रहे है। आज भी समर्पित नक्सलियो को आत्म समर्पण के बाद पुनर्वास से जोड़कर राशि एवं योजनाओ से लाभान्वित कराया जायेगा।