Helth

विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में हुआ कार्यक्रम।

   हृदय रोग से बचाव हेतु किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पूरे देश में हृदय दिवस मनाया जा रहा है, आंकड़ों के मुताबिक रोजाना लाखों की संख्या में हृदय से संबंधित रोग से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इस संबंध में समुदाय में जागरूकता हेतु जिले के समस्त विकास खंडों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में जिला चिकित्सालय मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय से डॉक्टर संजय बघेल के द्वारा हृदय से संबंधित बीमारी के बचाव रोकथाम एवं स्वस्थ जीवन शैली में बदलाव के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी गई। डॉक्टर देश दीपक नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ राजेश राय जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार के द्वारा नर्सिंग के छात्र छात्राओं को के हृदय दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। छात्रों की मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल सलाहकार डॉ अरुणा कश्यप मीडिया अधिकारी अंकित सिंह जिला सलाहकार यूनिसेफ डॉ पायल मिश्रा भुनेश्वर ठाकुर एवं जिला अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद थे।