पदयात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिया जा रहा ईलाज।

दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के अवसर माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आ रहे पदयात्रियों के लिये जिला प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं की है। पदयात्रियों को सुविधा देने जगह जगह सुविधा केंद्र बनाए गए है। जहां भक्तों को आराम करने, जलपान एवं ईलाज की व्यवस्था की है। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नन्दनवार के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पदयात्री केंद्रों में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मोबाईल मेडिकल यूनिट एवं विभाग के कर्मचारियों द्वारा पदयात्रियों स्वास्थ्य सेवाएं का पूरी तरीके से ख्याल रखा जा रहा है। कर्मचारियों के द्वारा घुटने के बल आने वाले पद यात्रियों का विशेष रुप से ध्यान रखते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा गया। जरुरत मंद का ईलाज कर दवाइयां प्रदान किया गया। पदयात्रियों को किसी प्रकार असुविधा ना हो इसके लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा लगातार पद यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा की निगरानी की जा रही है।