Helth
वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई।

दंतेवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से ग्राम पंचायत हारम स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समस्त वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के अंतर्गत समस्त वृद्धजनों की बीपी एवम शुगर की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला दंतेवाड़ा से संजय सोनी जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार खंड चिकित्सा अधिकारी गीदम डॉ गौतम कुमार मीडिया अधिकारी अंकित सिंह सी एच ओ फार्म कुमारी सरिता एवं वृद्धा आश्रम के कर्मचारी उपस्थित थे।