
किरंदुल। इस वर्ष नवरात्र में लौहनगरी किरंदुल में डीजे डांडिया नाइट्स की धूम रही। राघव मंदिर परिसर में डांडिया आयोजन समिति द्वारा आयोजित डांडिया नाइट्स के आयोजन का तृतीय दिन एवं अंतिम दिवस का समापन किया। नवरात्र के अष्टमी की रात से शुरू हुआ गरबा कार्यक्रम में पूरी लौहनगरी तीन दिन तक झूमती रही। इस वर्ष डांडिया में सम्मिलित अधिकतर लोग गरबा के परिधान में पहुँचे। जिसमें सभी वर्ग के लोग डांडिया खेलने बचेली और दंतेवाड़ा तक से लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए। इस दौरान लोगों ने डांडिया खेलने में उत्साह देखने को मिला। साथ ही मां दुर्गा की अराधना भी की गई।

समिति के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर तिवारी ने कहा कि डांडिया नाइट्स नगर का भक्तिमय कार्यक्रम जिसमें माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का इंतजार पूरा शहर साल भर करता है। और नगर के साथ साथ जिले के लोग बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष डांडिया में पिछले 4 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। अधिक संख्या में प्रतिभागियों ने डांडिया कर मां की आराधना की और विशेष परिधान में लोगों का डांडिया स्थल में पहुँचना किरंदुल वसियों के लिए काफ़ी रमणीय लगा। इस वर्ष ज़िले से कुल 10 समूह ने अंतिम दिवस अपनी प्रस्तुति जो एक बढ़कर एक थे सभी की प्रस्तुति उत्तम थी पुरस्कार वितरण के लिए निर्णायक मण्डल की भूमिका के रूप में श्रीमती नीति सिंह एवं श्रीमती रूप सक्सेना अवसर पर प्रोत्साहन स्वरूप उत्तम परिधान अंजलि उत्तम नृत्य मनीषा उत्तम समूह आर के ग्रुप उत्तम जोड़ी आदित्य और नीलम आदि को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजनकर्त्ता गौरीशंकर तिवारी, धीरज पांडेय, थानेश्वर जोशी, सुनील गुप्ता, लखन दुर्गा, अविसार शर्मा समेत भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। आयोजन समिति ने नगर के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाया ।