मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के ये वर्ष भारत के नव-निर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और वैश्विक पटल पर देश का मान बढ़ाने वाले रहे हैं। इस दौरान देश के हर वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए दूरदर्शी योजनाएँ लागू की गई हैं, जिनका लाभ आज सीधे जनता तक पहुँच रहा है। साय ने कहा कि यह प्रदर्शनी मोदी के विजन और देश के विकास की उस गौरवशाली यात्रा को जीवंत रूप में प्रदर्शित करती है, जिसने भारत को एक नई दिशा दी है।
