Education

डीएवी स्कूल हितावर में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती।

शिक्षकों एवं छात्रों ने रैली निकाल, चलाया स्वच्छता अभियान।

दंतेवाड़ा। डीएवी हितावर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल हितावर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्राचार्य  बी.के.शर्मा द्वारा बापू एवं शास्त्री जी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षक गण अभिभावक व छात्रों के द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छात्रों के द्वारा बापू एवं शास्त्री के जीवन से संबंधित हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में नाटक कविता भाषण गीत प्रस्तुत किए गए। पिछले कुछ दिनों से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में छात्रों व शिक्षकों के द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया।

 

आज के इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई कर स्वच्छता के महत्व को समझा गयाकार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल श्री बी.के. शर्मा ने बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया इस पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों,शिक्षकों व अभिभावकों में हर्षोल्लास एवं उत्साह का वातावरण देखा गया धूमधाम के साथ संपन्न हुआ l