CHHATTISGARH

महामहिम राज्यपाल एवं राज्य शाखा के अध्यक्ष माननीय श्री रमेन डेका जी के करकमलों से प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्त दान को प्रोत्साहन करने वाले का सम्मान किया गया।

*विश्व रक्तदाता दिवस 2026*

आज लोकभवन, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा आयोजितन गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं राज्य शाखा के अध्यक्ष माननीय श्री रमेन डेका जी के करकमलों से प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्त दान को प्रोत्साहन करने वाले का सम्मान किया गया।

 


नारायणपुर जिले से नरेंद्र मेश्राम को जिले में रक्त दान करने एवं रक्त दान शिविर को प्रोत्साहन करने के लिए राज्यपाल महोदय के हाथों से प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया है , नारायणपुर जिले में हमेशा नरेंद्र मेश्राम का योगदान रहा है बाढ़ के समय भी लोगों को जागरूक करना , कोरोना काल के समय भी लोगों की सहायता करना, एक्सीडेंट होने पर अस्पताल तक छोड़ना ,एवं लोगो की हेल्प के लिए हमेशा जिला प्रशाशन के साथ मिलकर काम करते आ रहे है
आज राजभवन में स्मारिका पुस्तक का विमोचन हुआ जिसमें नारायणपुर जिले में हुए ब्लड डोनर शिवर की फोटो को स्थान दिया गया है

इस अवसर पर महामहिम ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिकाधिक लोगों से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने की।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, जिला शाखाओं एवं सहयोगियों का हार्दिक जी अभिनंदन करती है।

“रक्तदान जीवनदान है — आइए, मानवता की इस महान सेवा में सहभागी बनें।”