
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना।
जगदलपुर। बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर, प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा,सांसद श्री दीपक बैज,कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम,बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी,चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम,महापौर श्रीमती सफीरा साहू,नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।