Helth

सीएमएचओ डॉ पुजारी ने किया पदभार ग्रहण।

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश के तहत जिले में डॉक्टर बीआर पुजारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जिले की स्वास्थ संस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जिले के संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए।