CHHATTISGARH

एसपी के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही, यातायात नियमों का पालन करने का दिया सख्त निर्देश,

 

एसपी के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही, यातायात नियमों का पालन करने का दिया सख्त निर्देश,

 

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुडिया (भा.पुणे.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) मोहसिन खान के हम स्टॉक के द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा एनएच व एसएच मार्ग पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा कोण्डागांव रोड के ग्राम देवगांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए 05 ट्रक चालकों को पकड़ा गया। यातायात पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाईजर से चेक करने पर चालकों द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना प्रामाणित हुआ। इसके बाद मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 185 के तहत् कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश में किया गया।

 

माननीय न्यायालय द्वारा उक्त सभी ट्रक वाहन चालकों पर कुल 60,600 (साठ हजार छः सौ रूपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया। एवं सभी वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजी गई है। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।