अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामरिक मुख्यालय, मूंजमेटा एवं समस्त सी.ओ.बी. एडजुम, आदेर, ईदवाया, कुमडेल एवं जाटलूर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
आज दिनांक 21.06.2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामरिक मुख्यालय, मूंजमेटा एवं समस्त सी.ओ.बी. एडजुम, आदेर, ईदवाया, कुमडेल एवं जाटलूर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामरिक मुख्यालय मूंजमेटा एवं समस्त सी.ओ.बी. में उपस्थित योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया।