Game

एथलेटिक्स मीट में डॉ आनन्द जी सिंह ने जीते तीन पदक।

आईएएल एथलेटिक्स फॉउन्डेशन द्वारा आयोजित खेल में कई राज्यो के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

आनन्द सिंह द्वारा इस उम्र में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन बनी प्रेरणा।

दंतेवाड़ा। आईएएल एथलेटिक्स फॉउन्डेशन द्वारा ईस्ट जोन एथलेटिक्स मीट का आयोजन नरदहा स्टेडियम रायपुर में किया गया। यह प्रतियोगिता 07 से 09 अक्टूबर तक आयोजित हुई। जिसमे दंतेवाड़ा आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ उपायुक्त डॉ आनंद जी सिंह ने भी अपने आयु वर्ग में भागीदारी की। इस दौरान 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए उन्होंने तीन पदक प्राप्त किए। जिसमे 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और गोला फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस खेल मेले में पश्चिम बंगाल और असम सहित देश के कई राज्यो से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि उपायुक्त डॉ आनन्द जी सिंह शुरू से ही खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट व प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे है। और कई विधाओं में राज्य व राष्ट्रीय स्तर में पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है।

 

 

 

 

 

 

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ वेटरन एथलेटिक्स एसोशिएसन के सहयोग से आयोजित की गई थी। उपायुक्त डॉ आनन्द जी सिंह की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, मित्रों, परिवारजनों व स्टॉफ के समस्त लोगो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।