Education
7 से 21 अक्टूबर तक आयुष्मान जागरूकता ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन।

हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ले सकते है हिस्सा।
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में राज्य से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले में आयुष्मान पखवाड़े के समापन पर आयुष्मान जागरूकता ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगी जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हो सकते हैं। उक्त प्रतियोगिता में वेब पोर्टल के माध्यम से वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे सही जवाब देने वाले को ऑनलाइन सहभागिता प्रमाण पत्र उनके व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।