State

नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत ललितादित्य नीलम ने कार्यभार संभाला।

दंतेवाड़ा। जिले के नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम ने 6 अक्टूबर को अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री ललितादित्य नीलम इससे पूर्व मानपूर मोहला चौकी में एसडीएम के रूप में पदस्थ थे। सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला पंचायत के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन सम्बन्धी जानकारी ली।