HelthState

जिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का हुआ आयोजन।

दंतेवाड़ा। दुनिया भर में लड़कियों की आवाज को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी दंतेवाड़ा जिले के जिला चिकित्सालय में भी अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को जागरूक किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। जिसमें लोगों को लिंग परीक्षण ना कराने तथा भ्रूण हत्या रोकने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के नर्सिंग प्रशिक्षण एवं जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।