Politics

शराब बंदी एवं कर्जा माफी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कार्यक्रम।

बारसूर में दीवार लेखन, जन चौपाल एवं पोस्टर लगाने दी जानकारी।

दन्तेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी के नेतृत्व में आज दन्तेवाड़ा के बारसूर मण्डल में प्रदेश में शराब बंदी, स्व सहायता समूह के बहनों का कर्जा माफ जैसी मांगो को लेकर 11 अक्टूबर 2022 को जन चौपाल, दीवाल लेखन,पोस्टर चिपकाने का कार्यक्रम किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओ को प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जन विरोधी कार्यो को हर व्यक्ति को बताने के निर्देश दिए। एवं लोगो से भाजपा के पक्ष में आगामी चुनाव में समर्थन करने अपील करने जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी, श्रीमती कमला विनय नाग, श्रीमती सरिता उईके, महामंत्री द्वय श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष दन्तेवाड़ा श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद अध्यक्ष गीदम अंती वेक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद नाग,श्रीमती लता मरकाम, मण्डल अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर भारद्वाज, श्री जसवीर नेगी, श्रीमती सुभद्रा नेगी, कुंती झरना, दिनेश्वरी पुजारी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रकला पुजारी, पार्षद चमक भारद्वाज,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश नाग ,संगीता पुजारी एवं भाजपा पदाधिकारी ,कार्यसमिति सदस्य मोर्चाओ के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, समस्त मण्डल अध्यक्ष,पदाधिकारीगण कार्यसमिति सदस्य ,मोर्चाओ के जिलाध्यक्ष पदाधिकारीगण कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठों के संयोजक-सह संयोजक,समस्त जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।