एक लाख की ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्म समर्पण।

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
दंतेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाये जा रहे आत्म समर्पण नीति कर तहत लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत पुलिस को आज सफलता हाथ लगी है। पुलिस डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष एक महिला नक्सली ने आत्म समर्पण कर दिया है। सरकार के द्वारा उक्त महिला माओवादी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। जिसे आत्म समर्पण पश्चात दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। उक्त महिला नक्सली आयते बारसे रेवाली केएएमएस अध्यक्ष के रूप में सक्रिय थी। उक्त नक्सली पर समेली से बर्रेम जाने वाले मार्ग को कई जगह खोदने का आरोप था। अरनपुर थाने में कई धाराओं पर अपराध दर्ज था। पुलिस के द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है। उसमें अब तक 141 इनामी सहित 560 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आज जो महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है, उसमें सीआरपीएफ 111वी बटालियन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।