प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने सरकार का फूंका पुतला ।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने कहा कि हमारे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध व लचर कानून व्यवस्था के विरोध में राज्य कांग्रेस सरकार का पुतला दहन हमने किया है। जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से ही चोरी-लुट, बलात्कार, हत्या, चाकु बाजी जैसे जघन्य अपराध लगातार सामने आ रहे हैं, इन अपराधों पर लगाम लगाने में राज्य सरकार पुरी तरह विफल है व पुरी तरह मौन बैठी हुई है एवं अपराधों को कांग्रेस मौन समर्थन दे रही है। इन बढ़ते अपराधों से जनता बहुत त्रस्त व परेशान है जिसका दुष्परिणाम कांग्रेस को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
युवा मोर्चा ने बचेली के अलावा गीदम में भी राज्य सरकार का पुतला दहन किया है। बचेली के पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, गौरंग साह, सुमन प्रभा यादव, पायल गुप्ता, सुनिता भास्कर, श्याम लाल सेठिया, कुक्कू, धन सिंह नाग, सुदीप्त मंडल, ओम प्रकाश जैन, विक्रम अग्रवाल, दुर्जन सिंह, अभिषेक राठौर, साजन गौतम, श्रीमती अरुणा, निर्मला शाक्यवार, शिखा अधिकारी, फातिमा कुरेशी ,भानुमति साहू, राधा भास्कर, पुष्पा सिंह, मुकेश मंडावी, सोनू, राजा ,मनीष, रवि, रईस, नीरज, मोहन, विशाल इत्यादि भाजपाई उपस्थित थे