CRPFState

सीआरपीएफ महानिदेशक पहुंचे दंतेवाड़ा, नव निर्मित रेंज कार्यालय भवन का किया लोकार्पण।

दंतेवाड़ा। विश्व की सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक का पदभार ग्रहण करते ही डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने छतीसगढ़ का दौरा किया। प्रदेश के धुर नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा पहुंचकर नवनिर्मित रेंज कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इनके साथ विशेष महानिदेशक नितिन अग्रवाल मध्य क्षेत्र मौजूद रहे। गौरतलब है कि विगत 14 सालों से नक्सल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन के संचालन परिचालन हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जॉइंट होकर चलता था। 6:30 एकड़ में 80 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रेंज कार्यालय के बनने से अब आसानी से कार्य संपादित हो पाएंगे। इस नवनिर्मित कार्यालय में अधिकारी एवं जवानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं मौजूद हैं। जिसमे प्रशासनिक भवन, मोटर परिवहन स्थल, सम्मलेन कक्ष, राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी अन्य पद निवास एवं मेस, मनोरंजन कक्ष, जिम एवं स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हेतु भवन का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. थाउसेन ने नवनिर्मित परिसर के निर्माण कार्य की सराहना की और कहा कि इस परिसर में उपलब्ध सुविधाएँ निश्चित रूप से परिचालनिक दायित्व के निवर्हन में कार्यरत अधिकारियों / कार्मिकों के मनोबल को बढ़ायेगी व उनकी परिचालनिक दक्षता में वृद्धि करेगी। उन्होने जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा की केरिपुबल ने ड्यूटी के प्रति अपने समर्पण, सच्ची निष्ठा, साहस व कर्तव्यपरायणता से भारत सरकार, राज्य सरकारों तथा देश की जनता का विश्वास व प्यार जीता है केरिपुबल और राज्य पुलिस के समन्धित प्रयासों से इस क्षेत्र में नक्सलवाद को सीमित करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त कि राज्य प्रशासन तथा स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस क्षेत्र में नक्सलवाद के उन्मूलन व कानून व्यवस्था को सामान्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) ने महानिदेशक महोदय का अपने अति व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर इस परिसर के उद्घाटन एवं आशीर्वचनों के लिए आभार व्यक्त करने के साथ ही श्री नितिन अग्रवाल, भा०पु०से०, विशेष महानिदेशक, मध्य क्षेत्र तथा श्री साकेत कुमार सिंह, भा०पु०से०, महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर की प्रेरणा तथा उनके सतत पथ प्रदर्शन से ही परिचालन रेंज के नवीन कार्यालय परिसर का स्वप्न साकार हुआ है, जिसके लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त कि महानिदेशक महोदय का कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन इस बल को नई ऊँचाईयाँ छूने व अपने दायित्वों के बेहतर निर्वहन हेतु सदैव अभिप्रेरित करेगा। इस कार्यालय की सभी शाखाएँ एक ही परिसर में होने से बल की कार्यदक्षता को गति प्रदान करेगी। इस रेंज के परिचालनिक क्षेत्राधिकार में कार्यरत सभी अधिकारी व जवान लगातार बहादुरी के साथ डट कर कुशलता पूर्वक नक्सल विरोधी अभियान में अपनी पूर्ण क्षमता के साथ तैनात है।

 

इस अवसर पर श्री नितिन अग्रवाल, भा०पु०से०, विशेष महानिदेशक, मध्य जोन, श्री राजीव कुमार सिंह, भा०पु०से०, पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) महानिदेशालय, श्री साकेत कुमार सिंह, भा०पु०से० पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) दंतेवाडा, श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दक्षिण बस्तर श्री नीरज यादव कमाण्डेंट 111 बटा0 श्री धर्मेन्द्र कुमार झा, कमाण्डेंट 165 बटा0 श्री रजा हैदर, कमाण्डेंट 199 बटा0 श्री सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट 231 बटा0 श्री सिद्धार्थ तिवारी, भा०पु०से० पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा, श्री राजीव कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, 195 बटा0 श्री महाशक्ति उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी, 230 बटा0 श्री सत्यनारायण तंवर, उप कमाण्डेंट (आमसूचना). रेंज दंतेवाड़ा, श्री राजीव कुमार राव सहायक कमाण्डेंट (मंत्रालय), रेंज दंतेवाड़ा आदि की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।