Politics

युवा मोर्चा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन ।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा ईडी के छापेमारी पर विरोध जताने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दंतेवाड़ा के बैंक चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के आह्वान पर हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है ।
विगत दिनों ईडी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ईडी की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों की तरह दंतेवाड़ा में भी भ्रष्टाचार के विरोध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ओजस्वी मंडावी, भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी, नंदलाल मुड़ामी, धीरेंद्र प्रताप, मुकेश शर्मा, दुर्गा सिंह चौहान, सुनीता भास्कर, पायल गुप्ता, अंति वेक, उर्मिला तामो, मालती मुड़ामी, पायके मरकाम, आशीष चौहान कुलदीप ठाकुर, श्रवण कड़ती, रामू नेताम, कुणाल ठाकुर अभिषेक राठौर, राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत, रूपन मंडल ,जय दयाल नागेश, राहुल दुबे, धर्मपाल मिश्रा, सुरेंद्र भास्कर ,सोना मंडावी, सुधराम भास्कर, सुश्री लक्ष्मी यादव, अविनाश मिश्रा, अजय अवस्थी, दिनेश कौशल, नंदलाल यादव, शंभू यादव, चंदन ध्रुव, बृजेश राणा, हितेश, सुमित, हिमांशु, सुकालू मुडामी, राम, विज्जो पोड़ीयाम, सोमड़ु कोर्राम, अमित,पवन,अमन ठाकुर, इत्यादि भाजपाई उपस्थित थे।